फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One Earth One Family organization formed a new team

Jind News: वन अर्थ वन फैमिली संस्था ने नई टीम का किया गठन

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
One Earth One Family organization formed a new team
फोटो 05जेएनडी03-वन अर्थ वन फैमिली संस्था के नए पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य - फोटो : नहर में कूदे अवधेश को बचाकर ले जाते लोग एवं यातायात पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
जींद। वन अर्थ वन फैमिली संस्था ने समाजसेवा, जनजागरण, संस्कार और अन्न सम्मान के उद्देश्य से राष्ट्रीय और हरियाणा स्तर पर नई टीम का गठन किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी जिज्ञासु ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्काम सेवा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। संस्था ने जुगल किशोर को राष्ट्रीय जनजागरण प्रमुख, वेदप्रकाश गर्ग को राष्ट्रीय जन जागरूकता अभियान सलाहकार, रणधीर जांगड़ा को राष्ट्रीय प्रेरणा प्रमुख, सुनीता रानोलिया को हरियाणा सेवा संगिनी प्रमुख, रेणु भारतीय को सेवा संगिनी सलाहकार, ईशा रानी को संगिनी जनजागरण प्रमुख तथा कुसुम लता को सेवा संगिनी संस्कार संरक्षक नियुक्त किया। अश्वनी जिज्ञासु ने कहा कि पद सम्मान का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। उन्होंने अन्न की बर्बादी को गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए संस्था के अभियान उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed