फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One daughter is the pride of two houses: Mahendra

एक बेटी दो घरों की शान : महेंद्र

Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
One daughter is the pride of two houses: Mahendra
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जुलानी एएनएम पूनम की ओर से एक सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह और ग्राम सरपंच गीता देवी की ओर से की गई। ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता भी निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। कन्या भ्रूण हत्या करना और कराना कानूनी जुर्म है। इसमें दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि बेटियां ही नहीं होंगी तो बहू कहां से आएंगी। एक बेटी दो घरों की शान होती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा, भ्रूण हत्या को रोकना और लिंग अनुपात संतुलित करना है। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी पवन श्योकंद, कल्पना, पूजा, मीना और सुदेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed