फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One arrested for sending people to Thailand instead of South Korea

Jind News: दक्षिणी कोरिया की जगह थाईलैंड भेजने के मामले में एक गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
One arrested for sending people to Thailand instead of South Korea
जींद। शहर थाना जींद पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरहेड़ी निवासी दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ 15 फरवरी को मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण उर्फ कालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


शहर की निजी लोको कॉलोनी निवासी पवन कुमार, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार और अमरहेड़ी निवासी अर्जुन ने पुलिस को एफआईआर में बताया था कि वह तीनों बेरोजगार हैं और काम की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रवीन उर्फ कालू से हुई। उसने बताया कि वह युवकों को विदेश भिजवाता है।
विज्ञापन

उसने वीजा और अन्य खर्च के लिए 3.50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मांगे। प्रवीन ने उनकी दीपक से मुलाकात करवाई जो कि उस समय भारत में था। उसने भी आश्वासन दिया कि वह विदेश में स्थायी है और उसने काफी लोगों को विदेश भिजवाया है। इसके बाद तीनों ने पासपोर्ट बनाए और अलग-अलग समय में उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वीजा और फ्लाइट टिकट का इंतजाम कर लिया है दिल्ली एयरपोर्ट पर 12 सितंबर 2024 को आ जाओ। वहां पर दोनों आरोपी मिले और दीपक उन्हें थाईलैंड लेकर गया और कहा कि वहां से तुम्हें दक्षिण कोरिया भेजेंगे।
13 सितंबर 2024 को वह थाईलैंड पहुंच गए, जहां पर आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में रोक दिया और पासपोर्ट और अन्य कागजात कब्जे में ले लिए। कुछ समय बाद प्रवीन उर्फ कालू भी थाईलैंड आ गया था। इसके बाद तीनों को एक-एक करके वापस भारत भेज दिया। यहां शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।




इस मामले में अमरहेड़ी निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

-वजीर सिंह, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed