फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused arrested for gang-raping a woman going to Delhi to meet her friend

सहेली से मिलने दिल्ली जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for gang-raping a woman going to Delhi to meet her friend
दिल्ली में सहेली से मिलने जा रही महिला के साथ रोहतक के होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने हिसार जिले के गांव कापड़ो निवासी संजय उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जींद शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 जून को वह दिल्ली में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। रोहतक बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसे लाखनमाजरा निवासी मंगल, अमित और दीपक मिले। वह उसे बहला फुसलाकर बस स्टैंड के पीछे एक होटल मे लगए और तीनों ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मंगल, अमित और दीपक को नामजद कर 3 अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि इस मामले में कापड़ो गांव निवासी संजय उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed