फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On Vaishakh Amavasya, devotees took a holy dip of faith.

Jind News: वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
On Vaishakh Amavasya, devotees took a holy dip of faith.
17जेएनडी08-बैशाख अमावस्या पर पांडू-पिंडारा तीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। वैशाख अमावस्या पर पांडू पिंडारा स्थित तीर्थ पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पिंडदान करके तर्पण किया।
विज्ञापन

पांडू पिंडारा तीर्थ पर वीरवार शाम से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरी रात धर्मशालाओं में सत्संग व कीर्तन चलता रहा। शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने सरोवर में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को जलार्पण कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

हालांकि तीर्थ में पानी बहुत कम था लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। सुरक्षा की दृष्टि और यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर तीर्थ पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ स्थल पर जगह-जगह सजी फड़ों से महिलाओं और बच्चों ने सामान खरीदा, जहां बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की।
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने पांडू पिंडारा तीर्थ पर 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की थी।

तभी से यह माना जाता है कि पांडू पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। अब यहां हर अमावस्या पर मेला लगता है और प्रदेशभर से श्रद्धालु आकर यहां स्नान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed