फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On its foundation day, the Bharatiya Mazdoor Sangh resolved to connect workers with nationalist ideology.

Jind News: स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का लिया संकल्प

Fri, 24 Jul 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
On its foundation day, the Bharatiya Mazdoor Sangh resolved to connect workers with nationalist ideology.
23जेएनडी06: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर मौजूद पदा​धिकारी । स्रोत : संगठन
जींद। भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकर्ताओं ने हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में 72वां स्थापना दिवस मनाया। जिला मुख्य सलाहकार सतबीर बूरा और अध्यक्ष राममेहर जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला मंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में वरिष्ठ प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। उन्होंने कहा कि संगठन ने गैर राजनीतिक विचारधारा के साथ श्रमिक हितों को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए नई सोच और दिशा दी। उन्होंने बताया कि स्थापना के बाद कार्यकर्ताओं ने बिना किसी पद की अपेक्षा के वर्षों तक श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

इसके बाद 1967 में दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ का पहला अखिल भारतीय अधिवेशन हुआ और अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन आज देश का प्रमुख श्रम संगठन है और श्रमिक समाज को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की जिला सह मंत्री कविता लुदाना, कृष्ण धीमान, मुकेश भट्ट, नवनीत योगी, नंदकिशोर ढिगाना, विजेंद्र कागसर, नवनीत वत्स, सुरेंद्र शर्मा, राजमल सैनी, प्रदीप सोलंकी, गुरुदेव, नरेश वडोदरा, बलवान बरसाना, ममता देवी, कमला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed