{"_id":"60afe3518ebc3e7fd8223c4f","slug":"on-honoring-the-station-in-charge-there-emerged-a-split-among-the-traders-jind-news-rtk610344324","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी को सम्मानित करने पर व्यापारियों में फूट उभरकर सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी को सम्मानित करने पर व्यापारियों में फूट उभरकर सामने आई
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल ने वीरवार को शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार को सम्मानित किया। एक दिन पहले ही व्यापारमंडल ने बैठक कर शहर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद व्यापारियों में फूट सामने आई है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने बयान जारी कर कहा कि शहर थाना प्रभारी को सम्मानित नहीं किया गया है।
बॉम्बे साड़ी हाउस में सुरेश गर्ग की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में थाना प्रभारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार को बुलाया गया। उनके काम की प्रशंसा कर सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन को सुचारु रूप से चलाकर लोगों को संक्रमण से बचाने का श्रेय दिया। शहर में व्यापारियों द्वारा चोरी छुपे खोली जा रही दुकानों पर सख्ती कर उनको बंद करने के कार्य की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि शहर थाना प्रभारी ने पाबंदी के समय दुकान खोलने वाले व्यापारियों पर सख्ती बरतकर व्यापारियों और लोगों को कोराना संक्रमण से बचाने का कार्य किया। हालांकि लोगों को कोरोना से बचाने के लिए व्यापारियों पर बरती गई सख्ती के दौरान कुछ व्यापारियों ने उन पर अभद्र व्यवहार करने, मारपीट करने, दुकानों से सामान उठाने समेत कई प्रकार के आरोप लगाए थे। इसके बावजूद भी उन्होंने बिना रुके संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए बाजार बंद करवाने के अपने काम को जारी रखा। हालांकि कुछ व्यापारियों ने उनका तबादला करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिखा। इसके बावजूद भी उनकी गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने समय से बाजार बंद करवाने का अभियान जारी रखा। अब व्यापारियों ने उनको सम्मानित कर उनके बेहतर कार्य को स्वीकार किया है। इस अवसर पर महेश मंगला, जयकुमार, भजन लाल गर्ग, अनिल मंगला, राजेश, विनोद सिंगला, मयंक गर्ग, सतीश गर्ग, सतीश जिंदल, रॉकी गर्ग मौजूद रहे ।
शहर थाना प्रभारी को सम्मानित करने पर व्यापारियों में फूट आई सामने
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार को व्यापारमंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करने पर व्यापारियों में फूट नजर आई। व्यापारमंडल के कुछ पदाधिकारियों ने इसकी आलोचना कर उन्हें सस्पेंड करवाने की मांग की थी। जबकि इसी संगठन के सदस्यों ने उनके कार्य की सराहना कर उनको सस्पेंड करवाने की मांग की आलोचना करते हुए उनके काम को जनहित के लिए बताया। इसके बाद व्यापारमंडल के प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि अगर थाना प्रभारी को सस्पेंड नहीं किया गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।