फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On February 21, 217 advocates will select the head, deputy head, secretary and joint secretary.

Jind News: 21 फरवरी को 217 अधिवक्ता करेंगे प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव का चयन

Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
On February 21, 217 advocates will select the head, deputy head, secretary and joint secretary.
11जेएनडी48: अधिवक्ता सदन सफीदों का बाहरी दृश्य। संवाद
सफीदों। सफीदों बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार रोमांचक होने वाला है। नामांकन उठाने के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। गौरतलब है कि प्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए तीन, सचिव व सहसचिव के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में आए हैं। बार के 217 अधिवक्ता वोटर 21 फरवरी को अपना प्रधान व अन्य पदाधिकारी चुनेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान ने बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट कुणाल अग्रवाल व एडवोकेट पुरुषोत्तम सिंह, उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट रोहित तनेजा, संदीप कौशिक व सोहन सिंह, सचिव पद के लिए एडवोकेट एडवोकेट बलिंद्र बैरागी व एडवोकेट नरेंद्र कुमार और सहसचिव पद के लिए एडवोकेट बिंटू राणा व एडवोकेट अन्नू सैनी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। अब 21 फरवरी को सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed