फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On being advised not to drink alcohol, the young man killed his uncle by hitting a rod on his head

Jind News: शराब न पीने की नसीहत देने पर युवक ने चाचा के सिर में रॉड मारकर की हत्या

Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
On being advised not to drink alcohol, the young man killed his uncle by hitting a rod on his head
जुलाना। शराब न पीने की नसीहत देने से क्षुब्ध युवक ने अपने चाचा के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने मृतक की बाइक को बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारी और उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उसके बाद आरोपी ने रॉड से वार कर चाचा की जान ले ली। मृतक गतौली निवासी 55 वर्षीय राममेहर था। सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गतौली गांव निवासी जगमहेंद्र ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह और उसका भाई राममेहर फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान उनका भतीजा अमित शराब के नशे में धुत्त होकर वहां आया और अनाप-शनाप बातें करने लगा। इस पर राममेहर ने अमित को शराब न पीने की नसीहत दी। इतना सुनते ही अमित तैश में आ गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। दोनों का बीच बचाव कर वह अपने भाई राममेहर को बाइक पर बैठाकर घर की तरफ चल पड़ा। जब वह गांव के पास पहुंचे तो अमित बोलेरो गाड़ी को तेज रफ्तार में लाया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों वहीं गिर गए। इसके बाद अमित उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने लगा। जब गाड़ी नहीं चढ़ा पाया तो वह गाड़ी से लोहे की रॉड लेकर आया और आते ही उसने राममेहर के सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे राममेहर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें आता देखकर अमित गाड़ी सहित मौके से भाग गया। उसके भाई को तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राममेहर गांव में ही झोलाछाप डाॅक्टर का काम करता था। वह अपने पीछे लडक़ा-लडक़ी और पत्नी छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक पर अपने चाचा को मौत के घाट उतारने का आरोप है। पुलिस ने भतीजे अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--समरजीत सिंह, प्रभारी, जुलाना पुलिस थाना।

फोटो केप्शन
26जेएनडी14-मृतक राममेहर का फाइल फोटो। संवाद

26जेएनडी15-नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed