फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On August 18, the final publication of the voter lists of the city council and municipality

18 अगस्त को होगा नगर परिषद तथा नगर पालिका की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
On August 18, the final publication of the voter lists of the city council and municipality
जिला की नगर परिषद, नगर पालिकाओं की मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण के नवीनीकरण के संबंधित दावे तथा आपत्तियों को सुनने और उनके समाधान के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी की नियुक्ति कर दी गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 18 अगस्त को किया जाएगा । यह जानकारी डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद जींद की मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियों को सुनने व उनके समाधान के लिए एसडीएम दलबीर सिंह को रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा तहसीलदार अजय कुमार सैनी को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नरवाना नगर परिषद की मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियों को सुनकर उनका समाधान करने के लिए एसडीएम सुरेंद्र सिंह को रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा तहसीलदार विजय सिंह को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। सफीदों की मतदाता सूचियों के लिए एसडीएम आनंद कुमार को रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा नायब तहसीलदार रामपाल को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से उचाना नगर पालिका की मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपतियों को सुनने के लिए एसडीएम राजेश कोथ को रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा तहसीलदार रामचरण को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 तक दर्ज किए जा सकते हैं दावे और आपत्ति
डीसी ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 18 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। 16 जुलाई तक मतदाता सूचियों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों को रखा जा सकता है। 27 जुलाई तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। नियुक्त रिवाइजिंग आथॉरिटी के निर्णयों के विरुद्ध 30 जुलाई तक डीसी के सामने अपील दर्ज की जा सकती है। 4 अगस्त तक सभी दावों एवं आपत्तियों का समाधान कर 18 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed