फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On Amavasya, the devotees bathed in the lake of Pindtarak Tirtha and performed Pind Daan.

Jind News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पिंडतारक तीर्थ के सरोवर में स्नान कर किया पिंडदान

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
On Amavasya, the devotees bathed in the lake of Pindtarak Tirtha and performed Pind Daan.
पिंडदान करते श्रद्वालु। - फोटो : Jind
जींद। पौराणिक महत्व के पांडु-पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ में मार्गशीष अमावस्या पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर पिंडदान और पितृ तर्पण किया। यहां मंगलवार शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। धर्मशालाओं में पूरी रात सत्संग तथा कीर्तन आदि का आयोजन चलता रहा। बुधवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान तथा पिंडदान करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया तथा सूर्यदेव को जल अर्पण करके सुख समृद्धि की कामना की। पिंडतारक तीर्थ के संबंध में कहानी है कि महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने यहां 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की। बाद में सोमवती अमावस्या आने पर युद्ध में मारे गए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया था। तभी से यह माना जाता है कि पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर यहां पिंडदान करने का विशेष महत्व है। यहां पिंडदान करने के लिए विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु आते हैं। माता वैष्णवी धाम के आचार्य पवन शर्मा ने बताया कि बुधवार को मार्गशीष अमावस्या पर स्नान करने और दान देने की परंपरा है। यहां पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध का विशेष महत्व है। ऐसा कर हम अपने पितरों की आत्मा को शांत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed