फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On 26th, the nationwide committee of farmers and laborers supported

Jind News: 26 को किसान-मजदूरों के राष्ट्रव्यापी कमेटी ने किया समर्थन

Fri, 14 Nov 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 14 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
On 26th, the nationwide committee of farmers and laborers supported
13जेएनडी05 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी की बैठक में शामिल कमेटी सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी की बैठक में सीटू किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन ने 26 नवंबर को घोषित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का समर्थन किया है। मास्टर बलबीर सिंह ने दिल्ली में हुए धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड रमेश चंद्र और सुरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद केवल कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया है जबकि किसान और मजदूरों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी से बच रही है खाद-बीज-डीजल के दाम बेकाबू हैं और फसल का मूल्य लागत से भी कम है।
विज्ञापन

वहीं चार श्रम कोड लागू कर मजदूरों से आठ घंटे काम का हक छीना गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी जिला सचिव कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ किसानों और मजदूरों का नहीं, बल्कि देश को कॉरपोरेट और सांप्रदायिक ताकतों से बचाने का है। इस दौरान नरेश दनोदा, संदीप जाजवान, प्रकाश चंद्र, पवन कुमार, नूतन, राजेश कुमार, राधेश्याम, करतार सिंह और सुरेश करसोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed