फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Omprakash unanimously became the head of Kandela Khap

सर्वसम्मति से ओमप्रकाश बने कंडेला खाप के प्रधान

Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Omprakash unanimously became the head of Kandela Khap
गांव कंडेला में रविवार को गांव की सभी बिरादरियों के लोगों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश कंडेला को दोबारा से कंडेला खाप का प्रधान नियुक्त किया है। ओमप्रकाश कंडेला को चार महीने पहले प्रधान नियुक्त किया था, लेकिन उस समय मनमुटाव होने के कारण 14 अप्रैल को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उस समय प्रधान रहे टेकराम कंडेला ने भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खाप में आने वाले सभी 14 गांवों के लोगों ने कंडेला गांव पर ही अपना प्रधान चुनने का फैसला छोड़ दिया था। रविवार को गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से ओमप्रकाश को खाप प्रधान चुन लिया।
विज्ञापन

देश की प्राचीनतम व प्रभावशाली खापों में शुमार कंडेला खाप को आखिरकार चार महीने बाद पूर्ण सहमति के साथ नया प्रधान मिल गया। गांव के सरपंच अजमेर सिंह ने बताया कि चार महीने पहले गांव के काफी लोगों ने ओमप्रकाश को खाप का प्रधान चुन लिया था। लेकिन कुछ लोगों ने इस पर एतराज जताया था। इसके बाद खाप में आने वाले सभी 14 गांवों के लोगों की बैठक 14 मार्च को हुई। इसमें ओमप्रकाश तथा टेकराम कंडेला ने अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस पंचायत में प्रधान के बारे में कोई निर्णय नहीं हो पाया। अन्य गांवों के लोगों ने दो महीने का समय देते हुए कंडेला गांव के लोगों को प्रधान चुनने के लिए कहा था। रविवार को हुई पंचायत में ओमप्रकाश को खाप का प्रधान चुन लिया गया। इसमें सभी लोगों ने कहा कि खाप का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होगा। खाप के नाम पर कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी के समर्थन में न तो भाषण देगा और न ही उसका समर्थन करेगा। किसी को किसी पार्टी के बारे में बोलना है या समर्थन देना है तो वह उसका व्यक्तिगत मत होगा।
विज्ञापन

1993 से लगातार प्रधान रहे हैं टेकराम कंडेला
टेकराम कंडेला 1993 से लगातार खाप के प्रधान रहे हैं। इस दौरान कई सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर खाप ने अपनी ताकत दिखाई है। टेकराम कंडेला द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से खाप के लोग काफी नाराज थे। अब खाप ने ओमप्रकाश के रूप में नया प्रधान चुन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की राजनीति में खास भूमिका रखती है कंडेला खाप
कंडेला खाप के अंतर्गत पहले 28 गांव आते थे। लेकिन बाद में खेड़ा खाप के नाम से 14 गांव अलग हो गए। लेकिन अब भी यह लोग एक ही नजर आते हैं। यह सभी गांव तीन विधानसभा क्षेत्रों जींद, उचाना व जुलाना में फैले हैं। ऐसे में राजनीतिक रूप से भी कंडेला खाप की खास भूमिका रहती है। वहीं 2001 में हुए किसान आंदोलन में कंडेला गांव ही आंदोलन का केंद्र रहा। इसके बाद से कंडेला खाप को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed