फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Omicron threat: After 23 days, Corona again knocked in the district

ओमिक्रॉन का खतरा : 23 दिन बाद जिले में फिर भी कोरोना ने दस्तक

Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Omicron threat: After 23 days, Corona again knocked in the district
दिसंबर महीने में 23 दिन बाद फिर कोरोना ने दस्तक दी है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए अब केस बढने की संभावना जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से वैक्सीन लगवाने, दो गज की दूरी तथा मास्क लगाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की उचाना लैब ने 1159 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की। इनमें से 23 वर्षीय अर्बन इस्टेट निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 406277 लोगों की जांच कर चुका है। अब तक जिले के 21211 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में केवल ही कोरोना पॉजिटिव बचा हुआ है जिसकी रिपोर्ट बुधवार को मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस समय ज्यादा सावधानी की जरूरत है क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पहले ही केंद्र सरकार ने विशेष हिदायतें जारी कर दी हैं। ओमिक्रॉन के फैलने की गति अब तक के सभी वैरिएंट से ज्यादा तेज है। इसलिए घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूर लगाएं तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें। यदि जरूरी नहीं हो तो अपने अपने घरों में ही रहें। बुजुर्गों व बच्चों को विशेष रूप से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed