Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Officials should take seriously the problems arising in Samadhan Camp: ADC
{"_id":"669ec999314ec5cb080deb94","slug":"officials-should-take-seriously-the-problems-arising-in-samadhan-camp-adc-jind-news-c-199-1-sroh1006-120338-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : एडीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी20-समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
Link Copied
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ के निर्देशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उनको पोर्टल पर अपडेट करें। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं समाधान शिविरों की इन समस्याओं की पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की जाती हैं। इसलिए सभी समस्याओ कों पोर्टल पर अपडेट किया जाना अति आवश्यक होता है। सभी विभागों अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिवरों को गंभीरता से लें व शीघ्र अतिशीघ्र लोगों कि समस्याओं का निदान करें ताकि उन्हें बार बार कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े। सोमवार को समाधान शिविर में कुल 96 समस्याएं आई थी, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकतर समस्याएं राशन कार्ड व पेंशन कों सक्रिय करवाने को लेकर आई। इसके अलावा बिजली बिल ठीक करवाने, मजदूरी कॉपी ठीक करवाने, गली कि मरम्मत करवाने की समस्याएं लेकर लोग आए थे। एडीसी ने सभी की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी व उन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों कों निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें।
22जेएनडी20-समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।