फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers should fix accident prone places: DC

दुर्घटना संभावित स्थानों को दुरुस्त कराएं अधिकारी : डीसी

Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Officers should fix accident prone places: DC
जींद। लघु सचिवालय में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में डीसी डॉ. मनोज कुमार ने जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों को दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि इन स्थानों पर दुर्घटनाएं नहीं हों।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि गढ़ी-दातासिंहवाला गांव के पास अंडरब्रिज बनाया जाए। जींद में नए बस स्टैंड के सामने हाईवे पर बने दुर्घटना संभावित स्थल को खत्म करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से सुझाव मांगे। गौरतलब है कि नया बस स्टैंड के शुरू होने के बाद यहां भीड़ बढ़ गई है। वाहन गलत दिशा से निकलते हैं, जिससे हादसे होने का डर रहता है। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाएं। सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों की छंटाई करवाई जाए। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में संभावित दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगे फ्लैक्स को तुरंत हटवाएं। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की पालना के बारे में अवगत करवाएं। नेशनल हाईवे पर अवैध कटों का सर्वे करवा कर उन्हें बंद करवाएं और हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाएं। चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं तथा दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, सफीदों के एसडीएम आंनद कुमार शर्मा आईएएस, नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक हुड्डा, शुगर मिल के एमडी प्रवीण कुमार, डीएसपी धर्मबीर सिंह, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी साकेत शुभ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सडक़ों से पानी की निकासी सुनिश्चित करें
बैठक में डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर में बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सडक़ें टूटती हैं। इसको रोका जाए।
बॉक्स
पार्किंग बनाए नगरपरिषद
डीसी ने नगर परिषद को रानी तालाब के पास खाली जमीन पर पार्किंग बनाने के आदेश दिए। साथ ही पार्किंग को ठेके पर दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रिकवरी वैन खरीद कर अवैध तरीके सडक़ों पर खड़े होने वाले वाहनों को जब्त किया जाए।

बॉक्स
रानीतालाब वाली सडक़ बनाने के निर्देश
बैठक में डीसी ने रानी तालाब से देवीलाल चौक तक सडक़ की हालत सुधारने के आदेश दिए। डीसी ने बीएंडआर और नगर परिषद अधिकारियों को कहा कि सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करवाएं।
फोटो नंबर
08जेएनडी26: बैठक में भाग लेते अधिकारी। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed