फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers should arrange for the safety and convenience of Kanwaris: DC

कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्था करें अधिकारी : डीसी

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Officers should arrange for the safety and convenience of Kanwaris: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सावन का महीना मंगलवार से शुरू हो जाएगा। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का इंतजाम करने के निर्देश डीसी डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को दिए हैं। कांवड़ यात्रा को लेक सोमवार को हुई बैठक में डीसी ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिविरों के लिए उचित स्थान निर्धारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

डीसी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को निर्बाध तरीके से पूर्ण करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यह कावड़ यात्रा चार से 15 जुलाई तक चलेगी। पश्चिम हरियाणा, राजस्थान व अन्य क्षेत्र के श्रद्धालु हरिद्वार से जींद के रास्ते कांवड़ लेकर आते हैं। शिव भक्तों, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह जो शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी अपने-अपने उपमंडल के क्षेत्र में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) से अनुमति लेंगे। शिविरों का पंजीकरण समय से पूर्व संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय से करवाया जाए। कांवड़ियों के शिविर अन्य समुदाय के धार्मिक स्थानों से उचित दूरी पर लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की भी सड़क से दूर रखी जाए, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन


बाक्स

लगवाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

डीसी ने कहा कि कांवड़ शिविरों के आयोजक शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाएं। पुलिस विभाग कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सभी प्रबंध करे। मुख्य मार्गों तथा अन्य मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क रहे और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

दुर्घटनाओं से बचने के लिए लगाएं सांकेतिक बोर्ड

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने को लेकर नहर, सडक़ों, पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं। आरटीए व पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि यातायात का पालन कराने, डीजे की आवाज कम रखने को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लगाए जाएं। उन्होंने रोडवेज विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बस की गति को सामान्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed