{"_id":"625080a12b9d25147477bd3e","slug":"officers-reprimanded-for-laxity-in-redressal-of-complaints-jind-news-rtk643385238","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के समाधान में ढील पर अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के समाधान में ढील पर अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
जींद। जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में हुई बैठक में श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने आम लोगों की समस्याओं का समय से समाधान करने पर जोर दिया। इस कार्य में ढिलाई बरतने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि जल्द लोगों की समस्याएं दूर करें। इस दौरान कुल 14 शिकायतें आईं जिनमें आठ का समाधान हुआ जबकि छह अगली बैठक के लिए लंबित रखी गईं।
बरसोला गांव निवासी रामचंद्र ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी जिसे बैठक में रखा गया। रामचंद्र ने कहा कि उसका पैन कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते से जोड़ दिया गया। इसके चलते उसकी तरफ बैंक का ब्याज दिखाया जा रहा है। ऐसे में उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पाया। इस पर एलडीएम एनसी अहलावत ने बताया कि अब खाते से पैन नंबर हटाया जा चुका है। यह तकनीकी खामी से हो जाता है। मंत्री ने जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह को निर्देश दिया कि पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाएं। नरवाना मोरपत्ती निवासी दलबीर मोर ने शिकायत दी कि उसने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से किसान क्रेडिट कार्ड लिया था। सितंबर 2017 में उसकी बाजरे की तीन एकड़ फसल बारिश के कारण खराब हो गई। इसको लेकर अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिला है। इस पर एलडीएम ने बताया कि मुआवजा राशि दे दी गई है, लेकिन किसान इसका ब्याज मांग रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि तीन साल बाद उसे राशि मिली है तो ब्याज दिया जाना चाहिए। इसके लिए एलडीएम ने मामले का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इसी तरह अलेवा खंड के गांव खांडा में पेयजल लाइन में रिसाव होने से तीन मकानों में दरार का मामला भी मंत्री अनूप धानक के समक्ष रखा गया। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धमकी दे रहे हैं, जबकि लापरवाही भी उनकी है। इस पर मंत्री ने उचाना के एसडीएम की अध्यक्षता में परिवेदना समिति के दो सदस्यों की कमेटी बनाकर निरीक्षण करने का आदेश दिया। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मकानों में दरार आने की भरपाई करनी होगी।
विज्ञापन
नरवाना के गांव गढ़ी के लोगों ने शिकायत की कि उनके गांव में अनुसूचित जाति की कालोनी में पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई कि यह मामला दो साल पहले भी मीटिंग में आया था। इस पर एक महीने में कार्रवाई करने के आदेश दिए।
बॉक्स
विधायक ने बीडीपीओ की शिकायत की
बैठक में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जींद के बीडीपीओ सत्यवान सिंह को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि जाजवान गांव में उन्होंने गलत कार्रवाई करते हुए निर्माण गिरा दिया लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि वे फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठाया। विधायक ने तल्ख लहजे में कहा कि वे ठीक नहीं कर रहे हैं। जब वे कार्रवाई के लिए कहते हैं तो पुलिस नहीं मिलने का बहाना बना दिया जाता है, लेकिन गलत कार्रवाई की जा रही है। इस पर मंत्री अनूप धानक ने बीडीपीओ को रेस्ट हाउस में मिलने को कहा।
बॉक्स
छाया सीवर व्यवस्था का मुद्दा
बैठक में अर्बन इस्टेट निवासी राजेंद्र सिंह ने बदहाल सीवर व्यवस्था का मुद्दा उठाया। हालांकि उन्होंने कहा कि इसको ठीक करवाया जा रहा है, लेकिन पूरे शहर में सीवर व्यवस्था बदहाल है। इस पर मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी व जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि वे सीवर की सफाई के लिए मशीन किराये पर लेकर व्यवस्था ठीक करवाएं।
फोटो नंबर
08जेएनडी06: बीडीपीओ को फटकार लगाते जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद।
08जेएनडी07: बैठक में पहुंचे श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक, विधायक व अधिकारी। संवाद।
08जेएनडी08: बैठक में पहुंचे अधिकारी व अपनी शिकायत बताते नरवाना निवासी दलबीर सिंह। विज्ञप्ति।