{"_id":"5de554ab8ebc3e54b909ff54","slug":"officer-engaged-in-digging-cctv-footeage-in-case-of-running-3-buses-at-number-one-jind-news-rtk5304548179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नंबर पर तीन बस चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नंबर पर तीन बस चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
परिवहन समिति द्वारा एक ही नंबर की तीन बस चलाने के मामले में रोडवेज प्रबंधन अब सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगा है। वहीं रोडवेज जीएम द्वारा सभी सहकारी समिति बसों के संचालकों से रिकॉर्ड मांगे गए हैं, अभी जांच जारी है। सभी बसों के रिकॉर्ड की जांच अभी तक नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को रजिस्टर में गेट पर एंट्री के दौरान पाया गया था कि 6428 की नंबर की तीन बसें चल रही हैं। इसके तहत सोमवार को एचआर 56बी 6428 नंबर की एक बस की चेसिस नंबर की जांच की गई और बस संचालक से परमिट के कागजात भी दोबारा से जमा करवाए गए। जांच में यह बस वैध परमिट की पाई गई, जिसे बाद में रूट पर भेज दिया गया। रोडवेज अधिकारियों द्वारा अब अवैध रूप से चलाई जा रही बसों की जांच के लिए सख्त नियम अपनाए जा रहे हैं। एक ओर अधिकारी एचआर 56बी 6428 के नाम से चल रही बाकी तो अवैध बसों को खोजने में लगी है। वहीं बस स्टैंड के दोनों गेट पर भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे अप-डाउन बस की जांच की जाएगी। अब गेट पर एक ही कर्मचारी की ड्यूटी है जो प्राइवेट बसों के इन की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर रहा है। सोमवार को रोडवेज जीएम बिजेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की मीटिंग लेते हुए जल्द से जल्द अवैध बसों को पकड़ने के आदेश दिए। इस दौरान गेट पर तैनात कर्मचारी जाकिर हुसैन ने कहा कि गेट पर वह अकेला कर्मचारी ही तैनात है, इसलिए उसके पास सिर्फ बसों के इन टाइम ही दर्ज हैं। वहीं अगर किसी काम से वह गेट से इधर उधर हो जाए तो अवैध बसों का बस स्टैंड में दोबारा आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जाकिर हुसैन की मांग पर जीएम ने गेट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए, जिससे 24 घंटे गेट पर प्राइवेट बसों के इन व आउट की जानकारी मिलती रहेगी।
इसके अलावा अब सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, इससे यह पता लग सके कि बाकि दो अवैध बसें चल रही हैं वह किस सोसायटी की हैं और रोडवेज जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन लोगों तक पहुंचा जाएगा जो एचआर 56बी 6428 की नंबर प्लेट से रोहतक व पानीपत रूट पर अवैध रूप से बसें चला रहा है, जबकि कागजी कार्रवाई में सामने आया है कि एचआर 56बी 6428 के नाम से केवल एक बस को परमिट दिया गया है जो गोहाना रूट पर चल रही है।