{"_id":"e1d71e7925d4eac859549f8f54055716","slug":"officer-accused-of-siphoning-money-on-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अधिकारी पर पैसे हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अधिकारी पर पैसे हड़पने का आरोप
Amar Ujala Jind Bureau
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेड़ी नगूरां गांव स्थित एक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह ने बिजली निगम के एसडीओ और उसके बेटे पर पैसे लेकर काम नहीं करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्रेम सिंह ने अलेवा थाना प्रभारी को दी है।
प्रेम सिंह ने शपथ पत्र देकर पुलिस को बताया कि स्कूल में बिजली कनेक्शन लेने के लिए एसडीओ नगूरां के मार्फत रसीद नंबर 32678 के तहत तीन जून को 69100 रुपये की जमानत राशि जमा कराई थी। उसके बाद उसके जानकार संगतपुरा निवासी कृष्ण कुमार को साथ लेकर एसडीओ से मिला। उन्होंने कहा कि उनका लड़का इलेक्ट्रिक कांट्रैक्टर है और बिजली के सामान की दुकान है। उन्होंने कहा कि उसके पुत्र के माध्यम से अगर कनेक्शन कराता है तो 30 जून से पहले बिजली का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
उसके बाद उक्त अधिकारी ने सारे काम का जिम्मा लेते हुए उससे 12 लाख रुपये की मांग की। आखिरकार यह सब 11 लाख रुपये में तय हो गया। उन्होंने कहा कि काम के लिए उन्होंने उसके जानकार संगतपुरा निवासी कृष्ण कुमार के सामने उन्हें सात लाख रुपये एडवांस दे दिए, बाकि काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। उसके बाद उसके जानकार व्यक्ति के साथ दोबारा से एसडीओ नगूरां को मिला गया तो उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की। साथ ही कहा कि इसके लिए एक्सईएन व एसई को भी पैसे देने पड़ेंगे। उन्होेंने इस बाबत जब ज्यादा पैसे देने से इंकार कर दिया तो उन्हें तैश में आकर झूठे केस में फंसाने व गोली से उड़ाने की धमकी दी। उन्होंने नगूरां बिजली निगम एसडीओ व उसके पुत्र द्वारा धोखाधड़ी करके झूठा आश्वासन देकर सात लाख रुपये हड़पने पर उनके विरुद्व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस बारे में अलेवा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उनके पास पहुंची है। जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आरोप निराधार
इस बारे में नगूरां बिजली निगम के एसडीओ पीडी कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उस पर और उसके पुत्र पर पैसे लेने के जो आरोप लगाए गए हैं व सब निराधार है। उन्होंने इस प्रकार की कोई राशि किसी से नहीं ली।