फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Offering of continuous recitation of Sri Guru Granth Sahib including fourteen easy recitations

Jind News: चौदह सहज पाठ सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का डाला भोग

Tue, 25 Nov 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Offering of continuous recitation of Sri Guru Granth Sahib including fourteen easy recitations
25जेएनडी01-गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में लंगर छकती साध संगत। स्रोत संगत
जींद। गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में श्रद्धा से मनाया गया। सबसे पहले रखे गए चौदह सहज पाठ सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। उसके बाद धार्मिक दीवान सजाया गया।
विज्ञापन

इसमें हजूरी रागी भाई जसबीर सिंह रमदसिया के रागी जत्थे द्वारा निरोल गुरबाणी शब्द कीर्तन का गायन किया गया। गुरुघर प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 1675 में औरंगजेब के दरबार में उनपर धर्म बदलने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने सिद्धांतों से पीछे हटने के बजाय पूरी दृढ़ता के साथ कहा कि धर्म छोड़ना नहीं, धर्म की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
विज्ञापन

इसके बाद साजिश रची गई और उन्हें कैद किया गया। बाद में 24 नवंबर को उन्हें शहीद कर दिया गया। उन्होंने धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनके इस बलिदान के कारण उन्हें हिंद की चादर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंदर सिंह ने कहा कि हमें गुरु तेग बहादुर की महान शिक्षाओं को सदैव याद रखना चाहिए। हमें सुख, दुख, सम्मान और अपमान में स्थिर और संतुलित जीवन व्यतीत करना चाहिए।

भाई सतवंत सिंह और भाई रिषिपाल सिंह के रागी जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन गायन किया गया। भाई सतवीर सिंह ने अपने कथा प्रवचनों में गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी का इतिहास सुनाया। नहिं निंदिआ नहिं उसतति, जाकै लोभ मोह अभिमाना। हरख सोग ते रहै निआरऊ नाहि मान अपमाना।
संवाद

25जेएनडी01-गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में लंगर छकती साध संगत। स्रोत संगत

25जेएनडी01-गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में लंगर छकती साध संगत। स्रोत संगत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed