{"_id":"6a63b3c3d6f51978ed0e02a4","slug":"occupying-the-footpath-citizens-are-forced-to-walk-on-the-road-risking-their-lives-jind-news-c-199-1-jnd1012-157258-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फुटपाथ पर कब्जा, जान जोखिम में डालकर सड़क पर पैदल चलने को मजबूर शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फुटपाथ पर कब्जा, जान जोखिम में डालकर सड़क पर पैदल चलने को मजबूर शहरवासी
विज्ञापन
फोटो 24एसएफडीएम1शहर की अग्रसेन चौक पर फुटपाथ पर लगाई गई रेहड़िया। संवाद
सफीदों। शहर के मुख्य बाजार में फुटपाथों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार अपनी दुकानों का अधिकांश सामान फुटपाथ पर सजाकर रखते हैं। पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए रास्ते पूरी तरह बाधित हो गए हैं। स्थिति यह है कि फुटपाथ होने के बावजूद लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस कारण शहर की सुंदरता भी बिगड़ती है।
त्योहारी सीजन में समस्या और गंभीर हो जाती है। कई दुकानदार सड़क तक तंबू और अस्थायी स्टॉल लगा देते हैं जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। भीड़-भाड़ के बीच दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
चार किलोमीटर लंबे मुख्य बाजार में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र बचा हो जहां फुटपाथ अतिक्रमण से मुक्त हो। दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी रूप से फुटपाथों पर कब्जा कर रखा है। इससे न केवल पैदल यात्रियों की सुविधा प्रभावित हो रही है बल्कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारी नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण करते हैं लेकिन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
जल्द चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : सचिव
नगर पालिका सचिव आशीष कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार में फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।