{"_id":"67e597c284153f3d870fa42f","slug":"obscene-songs-should-be-deleted-without-any-discrimination-khap-jind-news-c-199-1-jnd1002-132164-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव डिलीट किए जाएं फूहड़ गानें : खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव डिलीट किए जाएं फूहड़ गानें : खाप
Thu, 27 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। गन कल्चर व अश्लील 100 और गानों को डिलीट किया जाएगा। सरकार के दिए इस बयान का खापों ने स्वागत किया है। इसके साथ ही कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, माजरा खाप पंचायत जींद के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, जुलाना बाराह खाप पंचायत प्रधान बसाऊ लाठर, पूनिया खाप पंचायत प्रधान शमशेर सिंह पूनिया, दहिया खाप प्रधान जयपाल सिंह ने सरकार को चेताया कि बिना भेदभाव किए सभी उन कलाकारों के गानों को डिलीट किया जाए जो सामाजिक परंपरागत ढांचे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
माजरा खाप पंचायत के प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर और पूनिया खाप पंचायत प्रेस प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि शीघ्र ही इस विषय पर एक कानून बनाया जाए। सभी फूहड़ गाने डिलीट करने चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो खाप पंचायतें महापंचायत बुला कर कोई निर्णय लेगी। वहीं खाप पंचायतों ने हाईकोर्ट की बार कौंसिल का भी स्वागत किया है, जहां इस मुद्दे को लेकर प्रस्ताव पारित कर फूहड़ गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।