{"_id":"602421068ebc3ee8ea704769","slug":"nursing-home-operator-caught-doing-abortion-jind-news-rtk5947709185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात करते पकड़ी नर्सिंग होम संचालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात करते पकड़ी नर्सिंग होम संचालिका
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया के नेतृत्व में बुधवार शाम को चोपड़ापत्ती के नजदीक पुराने बस स्टैंड रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने महिला चिकित्सक शोभा को महिला का गर्भपात करते पकड़ा। वहीं मौके से गर्भपात की खाली किट भी बरामद हुई। विभाग की टीम के साथ शहर थाना पुलिस भी मौजूद रही। महिला चिकित्सक को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई और संस्थान को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. दीपक व एडवोकेट विकास देशवाल भी मौजूद रहे।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम ने बताया कि जिले में पिछले साल लिंगानुपात की संख्या 938 थी, लेकिन 2020 में घटकर 904 रह गई। इससे विभाग को लगातार यह आभास हो रहा था कि कहीं न कहीं कोई गड़बड़ है। डॉ. कटारिया ने बताया कि उन्होंने दो मरीजों से संपर्क किया था, जिन्होंने बताया कि नरवाना के चोपड़ापत्ती के नजदीक स्थित निजी नर्सिंग होम की चिकित्सक ने उन्हें गर्भपात की दवा दी है। डॉ. पालेराम ने बताया कि एक महिला का पूर्ण रूप से गर्भपात नहीं हुआ था। इसे महिला डॉक्टर ने बुधवार को गर्भपात करने के लिए बुलाया था। इसकी सूचना मिलने पर टीम ने नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान महिला चिकित्सक ने मरीज के गर्भपात करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। टीम ने मौके से गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो खाली किट भी बरामद की। इसके बाद टीम महिला चिकित्सक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। साथ ही टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि महिला डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।