फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NSUI burnt the effigy of the Vice Chancellor of Hisar University

Jind News: एनएसयूआई ने फूंका हिसार विवि के कुलपति का पुतला

Fri, 13 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
NSUI burnt the effigy of the Vice Chancellor of Hisar University
12जेएनडी05-सीआरएसयू परिसर में हिसार विश्वविद्यालय के कुलपति पुतला फूंकते हुए छात्र। स्रोत यूनिय
जींद। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्रों ने एचएयू (हिसार विश्वविद्यालय) में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु, सोनू साहू, आशीष मलिक, मंजीत खोखरी, सचिन राठी ने कहा कि एचएयू में छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की आवाज को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज कराया। जो पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि एचएयू में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एचएयू कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और आंदोलन छात्रों को न्याय दिलाया जाए। यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो छात्र संगठन उनके साथ हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed