फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   now the level of education will improve

पुस्तकालय में विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Mon, 29 Jul 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
now the level of education will improve
शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए अब गांव बुढ़ाखेड़ा के बाद जुलाना ब्लॉक के लोग गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाएंगे। ब्लॉक के 38 गांवों ने चंदा जमा कर 38 गांवों में पुस्तकालय बनाएं। पुस्तकालय में विद्यार्थी अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तकालयों का उद्घाटन समाजसेवी अन्ना हजारे 30 जुलाई को करेंगे। इससे पहले बुढ़ाखेड़ा के ग्रामीणों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चंदा जमा कर सरकारी स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 16 जून को टेब बांटे थे। क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा पढ़-लिखकर नौकरी लगें, इसके लिए विद्यार्थियों को पंचायत द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के लिए शिक्षा की लौ जुलाना अति आवश्यक है। 30 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के लिए पंचायत द्वारा लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन एकड़ में लगाया टैंट, 40 हजार लोगों के लिए देशी घी के बनाएं लड्डू व घेवर
30 जुलाई को गांवों में पढ़ाई की सुविधा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बनाई 38 पुस्तकालयों का शुभारंभ समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा किया जाएगा। गांव बुढ़ाखेड़ा में तीन एकड़ में वाटर प्रूफ टेंट लगवाया गया है। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए देसी घी का खाना तैयार किया है। खाने में देशी घी के लड्डू और घेवर परोसा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा में सुधार के लिए ही खंड के 38 गांवों के लोगों ने चंदा जमाकर कर पुस्तकालय बनाए हैं। जहां पर बच्चे देर सांय तक भी बैठकर पढ़ सकेंगे। पुस्तकालय का उद्घाटन समाज सेवी अन्ना हजारे करेंगे। मंदिर समिति द्वारा आसपास के लोगों से चंदा एकत्रित किया है। कार्यक्रम में गायिक विधि देशवाल और प्रियंका चौधरी भी शिरकत करेंगी। -संजीव योगी, प्रमुख, शिव मंदिर समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed