फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the competitions to be held from August 2 to 4 will be in the second phase

Jind News: अब दो से चार अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिताएं होंगी दूसरे चरण में

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now the competitions to be held from August 2 to 4 will be in the second phase
जींद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के पहले चरण में दो से चार अगस्त तक होने वाली क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और जिम्नास्टिक खेलों का आयोजन दूसरे चरण में होगा। इससे पहले भी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के शेड्यूल को लेकर कई बार बदलाव हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुरू में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण में 11 जुलाई से 13 जुलाई तक और 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताएं होनी थी जिसे बाद में आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद यह प्रतियोगिताएं 28 से 30 जुलाई तक होनी थी लेकिन 26 और 27 जुलाई को सीईटी को देखते हुए 28 से 30 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिताओं को फिर से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह प्रतियोगिताएं दो अगस्त से लेकर चार अगस्त तक होंगी लेकिन क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और जिम्नास्टिक खेल की प्रतियोगिताएं अब दूसरे चरण में होंगी।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर जिलास्तर पर तीन और चार जुलाई को हुए ट्रायल के दौरान लगभग 1750 खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबॉल, फेंसिंग और हॉकी सहित अन्य खेल में भाग लिया था।

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि खेल विभाग की ओर से क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिताएं जो पहले दो से चार अगस्त तक पहले चरण में होनी थी वह प्रतियोगिताएं अब दूसरे चरण में होंगी।
खेल महाकुंभ के प्रथम चरण का शेड्यूल
जिला-खेल
1. पंचकूला-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल
2. फरीदाबाद-शूटिंग, ताइक्वांडो
3. रोहतक-बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल, हॉकी (लड़कियों के मुकाबले)
4. सोनीपत-टेनिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed