{"_id":"68891ceeaa443d1ffb053e2c","slug":"now-the-ambulance-can-go-directly-to-the-gynecology-ward-in-the-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-138521-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल में अब गायनी वार्ड तक सीधे जा सकेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल में अब गायनी वार्ड तक सीधे जा सकेगी एंबुलेंस
Wed, 30 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी20: नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में रास्ते के लिए जगह का निरीक्षण करते हुए चिकित्सक व
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अब कई कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों व पीडब्ल्यूडी की टीम ने संयुक्त रूप से दौरा कर एस्टीमेट तैयार करवाया है। डीजी हेल्थ के दौरे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम किया है।
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रही इमरजेंसी के गेट का विस्तार किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी के बाहर बनी पोर्च में उतारा जा सके। इसके लिए पोर्च को लगभग 10 फीट आगे की तरफ बढ़ाया जाएगा। आगे खड़े होने वाले वाहनों के लिए भवन के साथ की दीवार पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई भी वाहन एंबुलेंस व अन्य गाड़ी के लिए बाधा न बने।
इसके अलावा गायनी वार्ड में गर्भवतियों को ले जाने के लिए नए भवन के सामने से रास्ता है। यहां पर सीढ़ियों से चढ़ने व दूर होने के कारण परेशानी होती है। अब इसके लिए एंबुलेंस व अन्य वाहन को सीधे गायनी वार्ड तक पहुंचाने के लिए सीटी स्कैन के पीछे के रास्ते पर बने पार्क से सीधा रैंप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए लगभग 20 मीटर की सड़क भी बनेगी और रैंप की मुख्य खिड़की को तोड़कर बेहतर दरवाजा बनाया जाएगा। इससे सीधे गाड़ी को घुमाकर गर्भवती महिलाओं को मुख्य द्वार पर उतारकर स्ट्रेचर पर ले जाया जा सकेगा। इमजरेंसी में फिलहाल 10 बेड की व्यवस्था है। यहां पर बेड की संख्या 20 की जाएगी। इसको बढ़ाने के लिए अब इमरजेंसी के साथ लगते कमरे को इमरजेंसी से जोड़ा जाएगा। इस कमरे में पहले दवाइयों के लिए स्टोर चलाया जा रहा है। इसको अब खाली करवा दिया गया है।