फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now Saheli will provide medical help to pregnant women

Jind News: अब सहेली दिलाएगी गर्भवती को चिकित्सा सहायता

Fri, 30 May 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now Saheli will provide medical help to pregnant women
30जेएनडी29: नागरिक अस्पताल के प्र​शिक्षण केंद्र में आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए डिप्ट
जींद। नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम ने शुक्रवार को जिला के सभी आशा ब्लॉक कॉर्डिनेटर व आशा कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग ने सहेली कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें जिले में सभी गर्भवती महिलाओं के साथ एक-एक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहेली वर्कर का काम यह है कि वह गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सहायता दिलवाने में मदद करेगी। गर्भावस्था के दौरान उनके सभी चेकअप करवाएगी व आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी। इसके साथ जिले में लिंगानुपात के सुधार के लिए सहेली को विशेष जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन

इसके तहत वह कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भी प्रेरित करेगी। यदि किसी भी महिला का गर्भपात होता है, तो वह इसकी जानकारी रखेगी। विशेषक ऐसी महिलाएं जिनके पहले से लड़कियां हैं, उनके गर्भपात को बैक ट्रैक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से हुए गर्भपात व प्रसव पूर्व लिंगचयन संबधित जानकारी जुटाते हुए पीएनडीटी नोडल ऑफिसर व संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को देगी। इससे गैर कानूनी कार्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। इस अवसर पर डाॅ. संदीप, डाॅ. प्रवीण विशाल पहल, आशा कॉर्डिनेटर शीला मौजूद रहे।


हर माह होगी गर्भवती महिलाओं की लिस्ट अपडेट
गर्भवती महिलाओं की लिस्ट को हर सप्ताह अपडेट किया जाएगा। प्रत्येक सहेली को इस प्रोग्राम के हर एक पहलू से अवगत करवाते हुए इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनडीटी व एमटीपी में छापा डालने के लिए जानकारी उपलब्ध करवाने तथा डेकोय ऑपरेशन करवाने के लिए उचित इनाम व प्रशंसा पत्र देने बारे भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed