फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now rain water will not fill the school playground during rains.

Jind News: बारिश में अब स्कूल के खेल मैदान में नहीं भरेगा बारिश का पानी

Thu, 23 Jan 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now rain water will not fill the school playground during rains.
22जेएनडी32: राजकीय स्कूल उचाना कलां के खेल मैदान में डाली गई मिट्टी। संवाद
उचाना। उचाना कलां के शहीद अभय राम राजकीय मॉडल संस्कृतिक स्कूल के फुटबॉल खेल मैदान में भरने वाले बारिश के पानी से आने वाले दिनों में छुटकारा मिलेगा। स्कूल के फुटबॉल खेल मैदान का लेबल लितानी रोड सड़क से नीचा होने के चलते यहां पर बारिश का पानी भर जाता है। नगर पालिका द्वारा फुटबॉल खेल मैदान में मिट्टी डलवा कर मैदान को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है ताकि बारिश के मौसम में यहां पर जलभराव न हो। करीब 20 लाख रुपये की राशि नगर पालिका इन कामों पर खर्च किए है।
विज्ञापन

अमित, सुमित, राजीव ने कहा कि स्कूल में बारिश के मौसम में खेल मैदान में पानी भरने से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते थे। खेल मैदान जो लितानी रोड सड़क है, उससे उसका लेबल नीचा होने के चलते कई-कई दिनों तक पानी भर रहता है। मैदान में मिट्टी डालकर पानी की निकासी स्कूल के पास वाले तालाब में की जाएगी। नगर पालिका द्वारा फुटबॉल खेल मैदान के अलावा जो सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रांगण है उसको भी पेवर ब्लॉक लगाकर पक्का किया गया है। कुछ जगह पर चाहरदीवारी भी निकाली गई है। नगर पालिका सचिव विक्रमजीत सिंह ने कहा कि करीब 20 लाख रुपये खर्च करके यहां पर खेल मैदान में मिट्टी डालने के अलावा अन्य कार्य पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed