फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now, pregnant women will have access to ambulance services all the way to the gynecology ward.

Jind News: अब गर्भवतियों को गायनी वार्ड तक मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now, pregnant women will have access to ambulance services all the way to the gynecology ward.
09जेएनडी28: नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड तक बनाया जा रहा रैंप। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवतियों और अन्य महिला मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन की ओर से गायनी वार्ड तक सीधे एंबुलेंस पहुंचाने के लिए रैंप बनाने के लिए फिर से काम शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से महिलाओं को वार्ड तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (डीजी हेल्थ) ने अस्पताल परिसर में गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए रैंप बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था लेकिन किसी कारणवंश यह काम लगभग दो माह तक बंद पड़ा रहा। अब फिर निर्माण कार्य शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में गायनी वार्ड नए भवन में लगभग तीन माह पहले शिफ्ट किया गया था। यहां पर महिलाओं को सिटी स्कैन के नजदीक से गायनी वार्ड तक पैदल जाना पड़ता था। इस कारण गर्भवतियों को सीढ़ियों के सहारे मंजिल तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद कठिन और जोखिम भरी साबित होती है। कई बार परिजनों को मरीज को सहारा देकर या गोद में उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।
गर्भवतियों को वार्ड में भर्ती करना आसान होगा
नई व्यवस्था लागू होने के बाद एंबुलेंस सीधे गायनी वार्ड के नजदीक तक पहुंच सकेगी। इससे गंभीर अवस्था में आने वाली गर्भवतियों को तुरंत वार्ड में भर्ती करना आसान होगा और उपचार में देरी की संभावना भी कम हो जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्जन
निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्भवतियों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सके। गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए रैंप बनाया जा रहा है। यहां पर एंबुलेंस से गर्भवतियों को उतारकर स्ट्रेचर पर आसानी से वार्ड तक ले जाया जाएगा। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article