{"_id":"5fce6b7c8ebc3ecf715cb34e","slug":"now-people-suffering-from-serious-diseases-will-also-be-tested-corona-jind-news-rtk5854483114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की भी होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की भी होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
जींद। विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की अब कोविड जांच भी होगी। स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के तहत अब टीबी, कैंसर, शुगर, दिल की बीमारी, एड्स, गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त लोगों की कोरोना जांच करवाना आवश्यक है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने उसके पास रजिस्टर्ड ऐसे लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है ताकि उनकी जांच करवाई जा सके।
स्वास्थ्य निदेशालय ने पहले केवल टीबी के मरीजों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए थे। टीबी के मरीज का कोरोना पॉजिटिव आने की अधिक संभावना होती है। जिला स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस समय करीब 400 लोग टीबी की बीमारी की चपेट में हैं। अभी तक इन मरीजों के सैंपल भी नहीं हो सके हैं। अब स्वास्थ्य निदेशालय ने किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का कोरोना जांच करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसमें कैंसर, दिल की बीमारी, एड्स, गुर्दे की बीमारी के लोग शामिल हैं।
चिकित्सकों के अनुसार काफी दिनों से बीमार व्यक्ति के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बहुत कम हो जाती है, इसलिए इन लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित जितने भी लोगों की मौत हुई है वह भी किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की कोरोना जांच करना अनिवार्य कहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एक अलग टीम तैयार कर दी है।
विज्ञापन
पहले केवल टीबी के रोगियों की कोरोना जांच अनिवार्य थी। अब कोई भी व्यक्ति जो किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो, उसकी कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की जानकारी एकत्रित करके उनके सैंपल करवा रहा है।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4531 पर पहुंचा, 4064 मरीजों ने जीत जंग
व्यक्ति की मौत, 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में दिसंबर महीने के साथ ही कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 63 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दिसंबर महीने के सात दिनों में अब तक 331 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं उचाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की चंडीगढ़ में मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों के पास इसकी सूचना नहीं है। व्यक्ति के परिजनोेंके अनुसार उसकी मौत, अन्य बीमारी से हुई है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने का बड़ा कारण शादियों का सीजन है। शादी समारोह में आने वाले लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। भीड़ के कारण संक्रमण बढ़ने की संभावना है। फिलहाल 11 दिसंबर तक शादियों के लिए शुभ मुहूर्त है। जिले में अब तक 4531 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं जबकि 4064 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 391 सक्रिय केस हैं, इनमें से 44 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं।