{"_id":"57a394994f1c1b035c2b8dd6","slug":"now-no-clean-work-by-nap-in-huda-jind-will-pass-in-nap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हुडा के क्षेत्र में सफाई नहीं करेगा नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हुडा के क्षेत्र में सफाई नहीं करेगा नगर परिषद
jind
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते चेयपर्सन पूनम सैनी व उप प्रधान विनोद आशरी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को पार्षदों की बैठक में दर्जन भर से अधिक प्रस्ताव पारित हुए। सभी निर्वाचित 31 सदस्यों ने बैठक में नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। बैठक के बाद नगर परिषद की चेयपर्सन पूनम सैनी और उप प्रधान विनोद आशरी ने बताया कि पार्षदों ने हुडा क्षेत्र की सफाई, सीवर और अन्य सुविधाएं अपने अधीन नहीं लेने का फैसला किया है। हुडा से नगर परिषद को मिले कर्मचारी भी वापस भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा के पास मल्टीपर्पज इमारत बनाने का भी फैसला हुआ है। इसमें मार्केट के अलावा पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। गौरतलब है कि नगर परिषद ने 1982-83 के बाद से कोई बाजार विकसित नहीं किया है। वहीं शहर थाना के पास रैन बसेरा के साथ खाली पड़ी जगह पर पार्किंग और मार्केट विकसित की जा सकती है। गुरुद्वारा के पास खाली पड़ी जगह पर पालिका बाजार की तर्ज पर नई मार्केट विकसित की जा सकती है। वर्तमान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय की जगह पर नगर परिषद का नया कार्यालय बनाए जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय के नजदीक हो जाएगा।
कूड़ा प्रबंधन के लिए तैयार की जा रही योजना
चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि वे शहर को पूरी तरह से साफ-सुथरा बनाने के लिए कूड़ा-कर्कट प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। कूड़ा डंपिंग करने के लिए जगह की तलाश जारी है। जींद शहर में इंट्री करने वाले सभी रास्तों को एक साल के अंतराल में पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़ा प्रबंधन के लिए तैयार की जा रही योजना
चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि वे शहर को पूरी तरह से साफ-सुथरा बनाने के लिए कूड़ा-कर्कट प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। कूड़ा डंपिंग करने के लिए जगह की तलाश जारी है। जींद शहर में इंट्री करने वाले सभी रास्तों को एक साल के अंतराल में पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन