फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now Khap-Panchayats will fight the battle of women wrestlers, Mahapanchayat will held in Kurukshetra in 2 June

Wrestlers Protest: अब खाप-पंचायतें लड़ेंगी पहलवानों की लड़ाई, दो जून को कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में महापंचायत

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
सार

दो जून को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में सर्वजातीय सर्वखाप की महापंचायत होगी। इस महापंचायत में लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Now Khap-Panchayats will fight the battle of women wrestlers, Mahapanchayat will held in Kurukshetra in 2 June
Wrestlers protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत अब महिला पहलवानों की लड़ाई लड़ेगी। दो जून को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में उत्तर भारत की सभी खापों व तपों की महापंचायत होगी, जिसमें आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा इस महापंचायत में सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाने पर मंथन किया जाएगा। यह घोषणा सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने मंगलवार को जींद में हुई सरपंचों की रैली में मंच से की।

विज्ञापन


सूबे सिंह समैण ने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं। हमारी महिला पहलवान बेटियां, सरपंच, कर्मचारी, किसान, मनरेगा मजदूर अपने-अपने आंदोलन चलाए हुए हैं। इस प्रकार सरकार से अलग-अलग आंदोलन चलाकर जीतना मुश्किल है।
विज्ञापन


यदि सरकार को झुकाना है तो हमें एक होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इसके लिए दो जून को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में सर्वजातीय सर्वखाप की महापंचायत होगी। इस महापंचायत में लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से बेटियों को न्याय दिलाने का एजेंडा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरंपचों, मनरेगा मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों व अन्य जो भी संगठन आंदोलन कर रहे हैं, सभी की मांगों के लिए साझा आंदोलन शुरू किया जाएगा। सूबे सिंह समैण ने कहा कि इसके लिए देश की सभी खापों व तपों को फोन करके निमंत्रण दिए जाने का काम बुधवार से ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार तानाशाही कर रही है।


आज सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सभी आंदोलनों को कुचला जा रहा है। इस तानाशाही सरकार से टकराना है तो सभी को एक होना होगा। सरकार आरोपी बृजभूषण शरण को बचाने के हर हथकंडे अपना रही है, इसके लिए देश की शान बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed