{"_id":"6041300e8ebc3ee63965dd4f","slug":"now-corona-vaccine-will-be-installed-four-days-every-week-in-civil-hospital-jind-news-rtk598372322","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नागरिक अस्पताल में हर सप्ताह चार दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नागरिक अस्पताल में हर सप्ताह चार दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में वैक्सीन लगवाने के इंतजार में बैठे बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : Jind
जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब एक महीने तक वैक्सीन लगाने के लिए दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत नागरिक अस्पताल में सोमवार, मंगलवार, वीरवार तथा शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। नरवाना के नागरिक अस्पताल में सोमवार, मंगलवार व वीरवार को वैक्सीनेशन होगा। वहीं उपमंडल स्तर पर अस्पतालों व पीएचसी, सीएचसी तथा जींद शहर की पीएचसी में सोमवार व वीरवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। वीरवार को बुजुर्ग लोगों में वैक्सीन लगाने के लिए काफी उत्साह देखा गया। 210 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगाई। इसके लिए उन्हें लाइन में लगकर कुछ इंतजार भी करना पड़ा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि इसके अलावा चार निजी अस्पतालों गोयल अस्पताल, बालाजी, मीनाक्षी जैन तथा मंगला अस्पताल में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए इन अस्पताल संचालकों से 150 रुपये प्रति वैक्सीन के हिसाब से पहले राशि ली जाएगी। हालांकि फिलहाल किसी भी अस्पताल ने राशि जमा नहीं करवाई है। इनके पैसे जमा करवाने के बाद इनको वैक्सीन अलॉट कर दी जाएगी। वीरवार को नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में 210 बुजुर्गों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं 35 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज, 112 ने दूसरी डोज, 24 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली डोज लगवाई। वीरवार को 45 से 60 वर्ष के बीच गंभीर बीमारी से ग्रसित 35 लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई।
लोगों से निवेदन ग्रुप बनाकर आएं या फिर कुछ इंतजार करें
डॉ. नवनीत सिंह ने लोगों से निवेदन किया है कि यदि वह वैक्सीन लगवाने के लिए आएं तो या तो कुछ इंतजार करें या फिर ग्रुप बनाकर आए। पांच लोगों से अधिक होने पर ही वैक्सीन खोली जाएगी क्योंकि वैक्सीन की वॉयल खोलने के बाद वह चार घंटे तक ही लगाई जा सकती है। इसके बाद वह खराब हो जाती है। एक वायल में दस डोज होती हैं। यदि चार घंटे तक यह सभी डोज नहीं लग पाएं तो वैक्सीन खराब हो जाती है। इसलिए उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि यदि वैक्सीन के लिए कुछ इंतजार करना पड़ा तो जरुर करें। इससे वैक्सीन की डोज खराब नहीं होंगी।
विज्ञापन
किसी भी निजी अस्पताल ने अभी तक नहीं ली वैक्सीन
अब तक किसी भी निजी अस्पताल ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली है। निजी अस्पताल को वैक्सीन लेने के लिए पहले एडवांस में 150 रुपये प्रति डोज के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग के पास जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही उन्हें वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा यदि वैक्सीन खराब होती है या कोई लगवाने के लिए नहीं आता तो इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की नहीं होगी। इसके अलावा वैक्सीन के स्टोर की जिम्मेदारी भी निजी अस्पताल की ही होगी।