फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now 24 hours X-ray facility will be available in Civil Hospital

Jind News: अब नागरिक अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now 24 hours X-ray facility will be available in Civil Hospital
07जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल स्थित एक्सरे विभाग का फोटो। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध होगी। रेडियोग्राफर की हुई नई भर्ती में जींद को छह रेडियोग्राफर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित रेडियोग्राफर को जो स्टेशन अलॉट किए गए हैं, उनमें से दो जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल, एक नागरिक अस्पताल उचाना, एक सीएचसी कंडेला व एक नागरिक अस्पताल सफीदों को मिला है। अब रात को मरीजाें को एक्सरे करवाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

रेडियोग्राफर की कमी के चलते मरीजों व उनके तीमारदार को एक्स-रे के लिए भटकना पड़ता था। यहां 24 घंटे एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। दिन के समय तो जैसे-तैसे एक्स-रे कर दिए जाते थे, लेकिन रात के समय आने वाले गंभीर मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पाती थी। इसके चलते उन्हें रेफर कर दिया जाता था। या फिर मरीज तथा तीमारदार निजी अस्पतालों का रुख करते थे।
विज्ञापन

वहीं जींद से ही रेडियोग्राफर को सफीदों तथा नरवाना अस्पताल में एक्स-रे के लिए भेजना पड़ रहा था। अब नरवाना व सफीदों में रेडियोग्राफर को नियुक्ति मिल गई है। इसके चलते जो रेडियोग्राफर जींद से इन अस्पतालों में भेजे जाते थे, उन्हें अब स्थायी तौर पर जींद में तैनात किया जाएगा। रेडियोग्राफर का कहना है कि इस पद को लेकर वर्ष 2019 में भर्ती हुई थी। मगर किन्हीं कारणों से भर्ती की आगे की प्रक्रिया रुक गई थी। अब इसको लेकर प्रक्रिया पूरी की गई है और चयनित रेडियोग्राफरों को अस्पताल अलॉट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
जींद, सफीदों, उचाना, नरवाना में एक्सरे मशीनें हैं, लेकिन रेडियोग्राफर की कमी के चलते रात के समय एक्स-रे मशीनों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। रेडियोग्राफर नहीं होने के कारण लड़ाई या झगड़े के केस में या फिर दुर्घटना में घायलों को रेफर कर दिया जाता था। अब रेडियोग्राफर मिलने से नागरिक अस्पताल व सीएचसी स्तर पर ही एक्स-रे की सुविधा मिल सकेगी।

जिले को छह रेडियोग्राफर मिल गए हैं। मरीजों को अब एक्स-रे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। फिलहाल दो रेडियोग्राफर को नियुक्ति मिल गई है। जल्द ही चार अन्य रेडियोग्राफर की भी नियुक्ति होगी।
--डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed