{"_id":"68715590bd60c12f010b5948","slug":"notification-issued-regarding-the-election-of-alumni-association-jind-news-c-199-1-jnd1002-137640-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एल्युमनाई एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एल्युमनाई एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के एल्युमनाई एसोसिएशन की ओर से चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. युद्धवीर रेढू, ने बताया कि एल्युमनाई एसोसिएशन राजकीय महाविद्यालय के 113 सदस्य हैं। एसोसिएशन में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सयुंक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव की समय सारिणी निर्धारित की गई है।
वोटर लिस्ट का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। वोटर लिस्ट पर वोटरों की आपत्ति 17 से 18 जुलाई तक दर्ज की जाएगी। वोटरों की आपत्तियों पर फैसला 25 जुलाई को होगा। इसके बाद चुनाव संबंधित पदों पर नामांकन 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक किए जाएंगे।
चुनाव नामांकन पत्रों की छंटनी 8 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अधिसूचना 11 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की ओर से नामांकन की वापसी का समय 12 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक रहेगा। वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची 14 अगस्त को जारी होगी। वहीं चुनाव 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के परिणाम की घोषणा 7 सितंबर को दोपहर बाद 4 बजे की जाएगी।