फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Not only CB cartridge for TB test in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में टीबी जांच के लिए सीबी नाट कार्टरिज ही नहीं

Thu, 25 Apr 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 25 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Not only CB cartridge for TB test in civil hospital
जींद। स्वास्थ्य निदेशालय ने देश को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। नागरिक अस्पताल में टीबी जांच के लिए कार्टरिज बेस्ट न्यूक्लिक एसिड एंप्लीफिकेशन टेस्ट (सीबीनाट) मशीन लगाई गई है। इस मशीन में प्रयोग होने कार्टरिज ही अस्पताल के पास नहीं है। इसलिए टीबी की स्टीक जांच नहीं हो रही है। सही समय पर जांच और टीबी से कैसे मुक्त किया जा सकेगा। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 25 लोग टीबी जांच के लिए आते हैं। जांच नहीं होने से जिले में टीबी मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में इस समय लगभग 1600 मरीज टीबी के हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। सरकार 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करना चाहती है। इसलिए अब बीसीजी इंजेक्शन को वैक्सीन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि वैक्सीन से टीबी कम हो जाएगी। इसके अलावा टीबी मरीजों को गोद देने के लिए अभियान चलाया गया ताकि उनको पौष्टिक भोजन मिले और वह टीबी से मुक्त हो जाएं। जिले के लगभग 800 मरीजों को कुछ संस्थाओं और अधिकारियों ने गोद लिया हुआ है। इसके बावजूद टीबी के मरीज मिल रहे हैं। अब जांच नहीं होगी तो टीबी मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। टीबी की जांच एक्सरे के माध्यम से भी हो सकती है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। टीबी की जानकारी सीबीनाट मशीन से ही मिल सकती है। सीबीनाट मशीन प्रयोग होने वाली कार्टरिज नागरिक अस्पताल में खत्म हो चुकी हैं, इसलिए जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
सीबीनाट के लिए कार्टरिज खत्म होने का मामला संज्ञान में नहीं है। चंडीगढ़ में बैठक हुई। लैब में तैनात कर्मचारियों से पता किया जाएगा। यदि कार्टरिज खत्म हो तो जल्द ही इसे मंगवा लिया जाएगा। जांच किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी क्षय रोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed