फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Not a single work was done in Jind during Congress rule: Middha

कांग्रेस के शासन में जींद में एक भी काम नहीं हुआ था : मिड्ढा

Sun, 21 Jul 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Not a single work was done in Jind during Congress rule: Middha
21जेएनडी27 : पत्रकारों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
जींद। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिसाब मांग रहे हैं, जबकि दस साल तक कांग्रेस की सरकार हरियाणा में थी, उस समय जींद में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जींद जिला देश में एकमात्र जिला है जो नौ नेशनल हाईवे से जुड़ा है। यह सब भाजपा के शासनकाल में ही संभव हुआ है। डॉ. मिड्ढा रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा से वह खुले मंच पर बहस करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में जींद के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। जब से भाजपा सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभाली है तब से जींद प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है। कांग्रेस के शासनकाल में जींद का प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र कालका क्यों शिफ्ट किया गया। जींद शहर को नहरी जल आधारित पेयजल सप्लाई क्यों नहीं उपलब्ध करवाई गई। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को क्यों पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जींद शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया। जींद के लिए मेडिकल काॅलेज की सुविधा दी, जो जल्द शुरू हो जाएगा। जल्द ही भाखड़ा का पानी भी जींद के लोगों को मिलेगा। कांग्रेस ने केवल सीआरएसयू की चहारदीवारी खींचकर रीजनल सेंटर बनाया था। भाजपा के शासनकाल में ही इसे विवि का दर्जा मिला और 200 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय में काम चल रहा है।

21जेएनडी27 : पत्रकारों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद

21जेएनडी27 : पत्रकारों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed