फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   non army and police play cricate, play, jind

अर्द्घ सैनिक बल व पुलिस ने खेला मैत्री क्रिकेट

Tue, 21 Jun 2016 12:52 AM IST
jind
jind Updated Tue, 21 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
non army and police play cricate, play, jind
खुशी जताते हुए हरियाणा पुलिस। - फोटो : bureau
पुलिस लाइन में सोमवार को हरियाणा पुलिस और अर्द्घ सैनिक बलों के बीच में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। हरियाणा पुलिस की टीम की कप्तान एसएसपी राकेश कुमार आर्य रहे, जबकि अर्द्घ सैनिक बल की टीम के कप्तान बलवंत सिंह नेगी ने की। मैच शुरू होने से पहले एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय किया। अर्द्घ सैनिक बल ने पहले टॉस जीते हुए बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अर्द्घ सैनिक बल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 141 रन बनाए। बाद में हरियाणा पुलिस की टीम ने 141 रनों का पीछा करते हुए आखिर ओवर में एएसपी वसीम अकरम ने चौके के साथ हरियाणा पुलिस की टीम को जीता दिया। पुलिस की टीम को जीत के लिए छह गेंद में छह ही रन चाहिए थे। 12 वें ओवर की जैसे ही पहली गेंद डाली गई तो खिलाड़ी को रन जरूर मिला, लेकिन वह रन आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने के लिए नरवाना के एएसपी वसीम अकरम आए और उन्होंने पहली ही गेंद में चौका जड़ दिया। मैच में मैन ऑफ द मैच संदीप को घोषित किया गया। संदीप ने 28 गेंदों में 62 रन बनाकर पुलिस की टीम को जिताया। एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने मैन ऑफ दी मैच संदीप कुमार को पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरवाना एएसपी वसीम अकरम, डीएसपी वीरेंद्र सांगवान, डीएसपी सफीदों हरेंद्र सिंह, डीएसपी सिटी कप्तान सिंह, पुलिस पीआरओ पवन कपूर, सिक्योरिटी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कर्मबीर सिंह, टीएएसआई अजमेर सिंह, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed