फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nomination of one chairman and six councilor candidates on the third day of Municipal elections

Jind News: नपा चुनाव के तीसरे दिन एक चेयरमैन और छह पार्षद उम्मीदवारों का नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nomination of one chairman and six councilor candidates on the third day of Municipal elections
14जेएनडी08: चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करते आनंद लाठर। संवाद
जुलाना। कस्बे की नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन चेयरमैन पद के लिए एक आवेदन तो पार्षद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जुलाना की तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को अवकाश होने के कारण नामांकन नही होगा बाकि दिनों नियमित रूप से नामांकन दाखिल होंगे।
विज्ञापन

बाक्स

14 वार्डाें के 13663 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

नगरपालिका में पहली बार 13 की जगह 14 वार्डाें के पार्षदों और चेयरमैन का चुनाव होगा। 14 वार्डाें में 7265 पुरूष और 6398 महिला मतदाता अपने पार्षद और चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


बाक्स

चेयरमैन के लिए अब तक आनंद लाठर ने ही नामांकन किया है। इसके अलावा पार्षद के लिए वार्ड नंबर दो से राजपाल व प्रवीन कुमार, वार्ड नंबर सात से रामनिवास, वार्ड नंबर आठ से संदीप, वार्ड नंबर 9 से सुभाष पांचाल, वार्ड नंबर से सुमित ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इनेलो और जजपा के हलका प्रवक्ता रहे हैं आनंद लाठर

चेयरमैन पद के प्रत्याशी आनंद लाठर इनेलो और जजपा के प्रेस प्रवक्ता रहे हैं और निगरानी कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। लेकिन पूर्व विधायक से खफा होकर आनंद लाठर ने जजपा पार्टी छोड़ दी थी। आनंद लाठर प्रापर्टी डीलर कर काम करते हैं।

बाक्स

चुनाव खर्च की सीमा तय

एसडीएम और रिर्टर्निंग अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक (खर्च) जींद डीसी कार्यालय से लेखाधिकारी सीमा सिंघल और कमलेश कुमार भादू को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नगरपालिका प्रधान के लिए 12 लाख 50 हजार रुपये और पार्षद के लिए तीन लाख अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है। उम्मीदवार को चुनाव के एक माह के अंदर चुनाव में हुए खर्च का सारा रिकार्ड जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed