फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No sewage system or paved streets in Raghu Nagar; residents are facing difficulties.

Jind News: रघु नगर में सीवरेज न पक्की गलियां, परेशान लोग

Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
No sewage system or paved streets in Raghu Nagar; residents are facing difficulties.
30जेएनडी10: नई अनाज मंडी के सामने रघु नगर में रोष व्यक्त करते कॉलोनी वासी। स्रोत कॉलोनीवासी।
जींद। रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी के सामने स्थित रघु नगर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। रघु नगर में सीवरेज न पक्की गली की व्यवस्था है। आजादी के 78 साल के बाद भी कॉलोनी के लोग कुई खोदकर काम चलाने पर मजबूर है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग टैक्स हजारों में देते हैं जबकि सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। जहां सीवरेज व्यवस्था तक नहीं है। वहीं अधिकतर गलियां कच्ची पड़ी हैं। पीने के पानी तक की यहां कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कॉलोनीवासी गोयल ने प्रशासन और सरकार से कॉलोनी की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन



गोयल का कहना है कि यहां कोई भी उचित मूलभूत सुविधा सरकार और प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। यहां लोगों के हाउस टैक्स का बिल हजारों में आता है जिसके चलते यहां के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रविन्द्र, राजपति, नरेंद्र और राजू सैनी का कहना है कि कितने बड़े दुर्भाग्य की बात है कि नई अनाज मंडी जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र के सामने बसा रघु नगर आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
रघु नगर में आज तक न तो गलियां पक्की की गई हैं न ही बरसाती पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था की गई है। यहां न ही सीवरेज सिस्टम मौजूद है। हर साल बरसात के मौसम में गलियां तालाब बन जाती हैं।

गंदा पानी कई-कई दिनों तक जमा रहता है जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उनका कहना है कि यहां जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था लागू की जाए। सभी गलियों को पक्का किया जाए। पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed