{"_id":"69a4997332c92cc97e031699","slug":"no-room-in-trains-on-holi-waiting-list-is-more-than-50-jind-news-c-199-1-sroh1006-149295-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होली पर ट्रेनों में नो रूम, 50 से अधिक चल रही वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होली पर ट्रेनों में नो रूम, 50 से अधिक चल रही वेटिंग
Mon, 02 Mar 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी17-रेलवे जंक्शन पर इंटरसिटी सुपरफास्ट में सवार होते प्रवासी लोग। संवाद
जींद। होली त्योहार पर ट्रेनों के माध्यम से अपने घरों की तरफ लौटना प्रवासी लोगों के लिए आसान नहीं है। फिलहाल यूपी और बिहार की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
जींद से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 15744 फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर में 61 और एसी थ्री में 24 की वेटिंग चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में स्लीपर, एसी थ्री और टू एसी में सीट नहीं मिल रही है। ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर में 115 और थ्री एसी में 32 और टू एसी में 11 की वेटिंग चल रही है।
ट्रेन नंबर 15744 शाम साढ़े चार बजे बठिंडा से चलकर टोहाना, नरवाना के रास्ते शाम लगभग साढ़े छह बजे जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद के रास्ते अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, ईटावा, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अकबरपुर, वाराणसी, पटना होते हुए बालूर घाट पहुंचती है।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस रात लगभग आठ बजे लालगढ़ से चलकर हनुमानगढ़, बठिंडा, मानसा, जाखल, नरवाना के रास्ते सुबह लगभग साढ़े चार बजे जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, बरैली, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, समस्तीपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ जाती है।
वहीं ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे बठिंडा से चलकर जाखल के रास्ते शाम पांच बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गोहाना, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला, फिरोजाबाद, इटावा, बक्सर, रघुनाथपुर के रास्ते बालूरघट जाती है। ऐसे में यात्रियों के लिए घर जाना आसान नहीं है।
वर्जन
त्योहार से लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों मेंवेटिंग चल रही है। ऐसे में सीट कंफर्म होना मुश्किल है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद