{"_id":"60884dea8ebc3e8d0472a48f","slug":"no-oxygen-cylinder-will-be-given-without-doctor-s-permission-jind-news-rtk606273916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डॉक्टर की अनुमति के नहीं दिया जाएगा किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डॉक्टर की अनुमति के नहीं दिया जाएगा किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने सभी ऑक्सीजन सप्लायरों व डीलरों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को बिना चिकित्सक की अनुमति के कोई भी ऑक्सीजन सिलिंडर न दें। डीसी ने यह निर्देश किनाना गांव स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान दिए।
मंगलवार को डीसी ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर आयुक्त संजय बिश्नोई, डीएसपी साधुराम भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि आईएएम के जिला प्रशासन को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने आईएमए की इस मदद का स्वागत किया। डीसी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हर किसी को कोई न कोई मदद जरूर करनी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीन, चिकित्सा उपकरणों तथा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। किसी भी मरीज को चिकित्सा सुविधा व ऑक्सीजन की कमी से मरने नहीं दिया जाएगा। जो लोग ऑक्सीजन सिलिंडरों व चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी में लगे हुए हैं, उनसे प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। कोई भी व्यक्ति प्रशासन को इनकी कालाबाजारी की सूचना दे सकता है। उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह किसी भी नाके पर ऑक्सीजन गैस टैंकरों, सिलिंडरों से भरे वाहनों को नहीं रोकें।