फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No life can become great without surrendering to Sadguru: Shandilya

सदगुरु शरणागति के बिना कोई भी जीवन महान नहीं बन सकता : शांडिल्य

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
No life can become great without surrendering to Sadguru: Shandilya
10जेएनडी18-गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हवन में भाग लेते हुए श्रद्धालु। संवाद
उचाना। गुरु पूर्णिमा पर शहर की लाला प्रभु दयाल चौधरी धर्मशाला में हवन किया। राधा कृष्ण मंदिर पुजारी पंडित सत्यनारायण शांडिल्य ने कहा कि यह सत्य है कि भगवान बनने की पात्रता प्रत्येक पत्थर में होती है। वहीं ये बात भी उतनी ही सत्य है कि बिना कुशल शिल्पकार के कोई भी पत्थर भगवान नहीं बन सकता है। जो काट-छांट कर एक पत्थर को देव मूर्ति में रूपांतरित कर सके उसी शिल्पकार को गुरु कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सदगुरू की शरणागति ही जीव को अपराध से आराधना की यात्रा कराती हुई उसको कौवे से हंस बनाती है।
विज्ञापन

सद्गुरु शरणागति के बिना कोई भी जीवन महान नहीं बन सकता है। भगवान राम और श्रीकृष्ण से लेकर जितने भी हमारे आदर्श पुरुष हुए हैं, सभी ने गुरु कृपा के बल पर ही जीवन का श्रेष्ठत्व प्राप्त किया है। शांडिल्य ने कहा कि अच्छी बातें कहीं से भी मिले, उसे जीवन में अवश्य धारण करना चाहिए। अच्छे गुण शत्रु में भी दिखते हैं तो उनको सराहने का साहस भी अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशंसा सुनना जितना आसान होता है, प्रशंसा को पचा पाना उतना ही कठिन हो जाता है। स्वयं की ज्यादा प्रशंसा सुनने से व्यक्ति के भीतर अहम जन्म लेता है तो अधिक सम्मान की प्राप्ति भी जीवन उत्थान के मार्ग में सदैव बाधक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों की प्रशंसा करना स्वयं के अहम का नाश करते हुए आपको सहज ही दूसरों के प्रेम और सम्मान का अधिकारी बना देती है। राजा बलि की प्रशंसा करके ही भगवान वामन ने तीन लोक सहज में प्राप्त कर लिए थे। दूसरों के अच्छे गुणों की प्रशंसा करना और उन अच्छे गुणों को अपने जीवन में धारण करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना ही जीवन उन्नति का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed