{"_id":"576eda654f1c1be763b49029","slug":"no-leasinig-problemes-by-huada-officerce-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा निवासियों की शिकायतें सुनने नहीं पहुंचे प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा निवासियों की शिकायतें सुनने नहीं पहुंचे प्रशासक
jind
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
समस्याएं लेकर पहुंचे लोग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हुडा द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शनिवार को हुडा कार्यालय में खुला दरबार लगाया गया। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हुडा प्रशासक विजय सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में नगराधीश एवं संपदा अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, केवल आश्वासन ही मिला। इसपर लोगों ने हुडा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। खुले दरबार में कुल 55 शिकायतें आईं, जिसमें बिजली, पानी, सीवरेज, साफ-सफाई, अवैध कब्जों, पार्कों की बदहाली और स्ट्रीट लाइटों की समस्या का मामला उठा।
लगाने पड़ते हैं चक्कर
शिकायत कर्ताओं ने कहा कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद हुडा कार्यालय में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है। हुडा कार्यालय में दी जाने वाली लिखित शिकायतों को बगैर देखे ही फेंक दिया जाता है। हुडा कॉलोनियों की सड़कें टूटी हैं और पार्क बदहाली की अवस्था में हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का भी कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। हुडा ठेकेदारों और मार्केट कमेटी द्वारा कॉलोनियों में ही डंपिंग साइट बनाकर कचरा डाला जा रहा है। खुले दरबार में लोगों द्वारा रखी शिकायतों का नगराधीश डॉ. किरण सिंह ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अर्बन स्टेट के लोगों द्वारा मुख्य द्वारों लगाए गए गेटों को खुलवाने की मांग की।
मौके पर दिए निर्देश
नगराधीश ने मौके पर ही हुडा के जेई को इन गेटों को खुलवाने के निर्देश दिए। कुछ शिकायतें प्लॉट ट्रांसफर करने, पड़ोसी द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने, समय पर कम्पलीशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं करवाने संबंधित भी आई। हुडा के खुले दरबार में जिला नगर योजना से एसएस सबरवाल, उद्यान विभाग के कार्यकारी अभियंता विरेंद्र सिंह, एसडीओ विनय लोहान, हुडा के एओ विनोद ढांडा, एसडीओ विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 करोड़ से होगा सीवरेज समस्या का समाधान
सेक्टर सात, आठ व नौ के लोगों ने खुले दरबार में सीवरेज समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर हुडा के अधीक्षक अभियंता एके आर्य ने बताया कि सीवरेज समस्या का जल्द ही समाधान ही होगा। इसके लिए मास्टर सीवरेज लाइन बिछाने की परियोजना पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका इस्टीमेट पास हो चुका है। इस मास्टर सिवरेज लाइन को जिला के बराह गांव में शुरू किए गए सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मेन लाइन से जोड़ा जाएगा।
केवल कहने भर को ही पॉश इलाके में रहते हैं
अर्बन एस्टेट निवासी दर्शना ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कहने को तो शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में रहते हैं, लेकिन पीने तक के लिए पानी नहीं है। हुडा कार्यालय में भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
मार्केट कमेटी वालों की कहीं भी कचरा डालने की है आदत
खुले दरबार के दौरान लोगों द्वारा मार्केट कमेटी द्वारा उनके यहां कचरा डालने की शिकायत पर बोलते हुए नगराधीश डॉ. किरण सिंह ने कहा कि कहीं भी कचरा डाल देने की उनकी आदत है। पहले वाले ईओ के समय क्या होता था, मुझे नहीं पता। अब मैं यहां आ चुकी हूं, अब ऐसा नहीं चलेगा। सफाई का पिछला टेंडर 30 जून तक का है। इसके बाद नए ट्रेंड में व्यवस्था की जा रही है, जिसमें रविवार को भी कर्मचारी सफाई के लिए उपलब्ध होंगे। इसके लिए एक ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कहां किस कर्मचारी की ड्यूटी है, इस बात का उल्लेख होगा। ये रोस्टर जगह-जगह चस्पाए जाएंगे।