{"_id":"6839f6df683ce71f2e06fead","slug":"no-kit-for-corona-test-how-will-sampling-be-done-jind-news-c-199-1-sroh1009-135538-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कोरोना जांच के लिए नहीं मिली किट, कैसे होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कोरोना जांच के लिए नहीं मिली किट, कैसे होगी सैंपलिंग
Fri, 30 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी26: नागरिक अस्पताल के भवन का फोटो जहां अब तक कोरोना जांच को लेकर नहीं मिली किट। फाइल फो
जींद। देश तथा प्रदेश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में अब तक जांच किट (वीटीएम) तक ही नहीं पहुंच पाई है। जांच किट न मिलने के कारण अभी तक कोरोना की जांच शुरू नहीं हो पाई है।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक द्वारा लगातार सतर्कता बरतने के आदेश जारी कर संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सोमवार तक जांच किट मिल जाएगी और सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी जा रही हैं और कोरोना जांच के लिए जांच किट का इंतजार है। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सबवेरिएंट जेएन-1 को लेकर नागरिक अस्पताल जींद तथा उचाना में दस-दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) डाॅ. गौरव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जींद अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू कॉर्नर तैयार कर दिया है। यहां अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटियां तक लगा दी गई हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में ही मरीजों के लिए वेंटिलेटर और दस बैड के स्पेशल आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
हर दिन आ रहे हैं सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में आ रहे जुकाम व बुखार के मरीजों की जांच कर चिकित्सक जरूरी दवाएं दे रहे हैं। अगर टेस्टिंग शुरू होती है तो कोरोना संक्रमित मरीजों को पहचानना आसान होगा और उन्हें सही तरीके से उपचार मिल सकेगा।
-- -- -- -
जल्द ही अस्पताल में कोरोना जांच किट मिलने की उम्मीद है। कोरोना से बचने के लिए अभी से सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराने की सलाह दी जा रही है। लक्षण वाले मरीजों को मास्क का इस्तेमाल करने और लोगों से छह फीट की दूरी बना कर रखने की अपील की जा रही है। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही अस्पताल में कोरोना जांच किट मिलने की उम्मीद है।
-- डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।