फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No funds in poor civil hospital, CT scan of needy people stopped

Jind News: गरीब नागरिक अस्पताल में नहीं फंड, जरूरतमंदों के सीटी स्कैन बंद

Tue, 04 Feb 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
No funds in poor civil hospital, CT scan of needy people stopped
03जेएनडी31-सीटी स्कैन सेंटर पर पूछताछ करते हुए मरीजों के परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। जिला मुख्यालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की परेशानियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। पहले हीमोफीलिया मरीजों के लिए फेक्टर आठ इंजेक्शन, फिर पशुओं के काटने के एआरवी इंजेक्शन खत्म हुए और अब नई बिल्डिंग में चलाए जा रहे सीटी स्कैन सेंटर पर जरूरतमंदों का मुफ्त होने वाला सीटी स्कैन करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में बीपीएल कार्ड धारकों व अन्य मुफ्त सीटी स्कैन पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इससे गंभीर जरूरतमंद मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सीटी स्कैन संचालकों का कहना है कि कंपनी के बकाया रुपये को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जब तक बकाया राशि नहीं मिलती, तब तक मुफ्त सीटी स्कैन बंद रहेगा। सीटी स्कैन करने वाली कंपनी का स्वास्थ्य विभाग की तरफ लगभग 60 लाख रुपये बकाया है। इसको लेकर कंपनी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत भी करवाया गया था, लेकिन फंड न होने के चलते परेशानी बढ़ गई। इसके साथ ही अब कंपनी ने भी सीटी स्कैन करने से हाथ खींच लिए हैं। हालांकि रुपये में होने वाले सीटी स्कैन को सुचारू रूप से किया जा रहा है, लेकिन मुफ्त सीटी स्कैन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

हर दिन होते हैं 20 से 25 सीटी स्कैन

अस्पताल की नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर हेल्थमैप डायगनोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सीटी स्कैन सेंटर चलाया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 लोगों के सीटी स्कैन किए जाते हैं, जबकि नकद सीटी स्कैन 1200 रुपये से शुरू होते हैं और पार्ट के हिसाब से आगे रुपये लिए जाते हैं। इन सीटी स्कैन में दस से 12 सीटी स्कैन बीपीएल कार्ड धारक, एससी वर्ग, सरकारी कर्मचारी व कई अन्य तरह के जिन्हें मुफ्त सुविधा उपलब्ध है, उनके किए जाते हैं। मुफ्त सीटी स्कैन के लिए पहले संबंधित चिकित्सक व फिर पैनल अधिकारी के हस्ताक्षर होने के बाद सीटी स्कैन किया जाता है। बाद में इन रुपयों का भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

एआरवी खत्म, बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, एक्सरे मशीन भी खराब

पिछले एक सप्ताह से पशुओं के काटने वाले इंजेक्शन खत्म है। ऑक्सीजन प्लांट को खराब हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। एक्सरे मशीन को ठीक करवाने के लिए फंड नहीं मिल पा रहा है। वहीं, चिकित्सकों की भारी कमी के चलते जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। ऐसे में हर दिन स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही हैं।


वर्जन

नागरिक अस्पताल में मुफ्त होने वाले सीटी स्कैन बंद कर दिए गए हैं, जिससे बीपीएल, एससी, सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य के मुफ्त सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। कंपनी पूरे बिलों का भुगतान करने की बात कर रही है। जैसे ही फंड उपलब्ध होता है तो भुगतान करवा दिया जाएगा।

-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed