फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No employee's problem will be ignored: SP

किसी भी कर्मचारी की समस्या को अनदेखा न किया जाएगा : एसपी

Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
No employee's problem will be ignored: SP
13जेएनडी18-कार्यालय में पुलिसकर्मियों की ​शिकायत सुनते एसपी कुलदीप ​सिंह। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
जींद। एसपी कुलदीप सिंह ने सोमवार को कार्यालय में विभिन्न शाखाओं एवं थानों से आए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं। एसपी ने एक-एक कर्मचारी से संवाद कर उनकी समस्याओं, ड्यूटी से संबंधित कठिनाइयों, अवकाश, स्थानांतरण, आवास एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं ऐसे में उनका मनोबल ऊंचा रखना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा और पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने सुनवाई के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed