{"_id":"687963bd3e2e07c52a09d099","slug":"no-clue-found-about-the-accused-of-murder-of-a-person-jind-news-c-199-1-sroh1006-137949-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: व्यक्ति की हत्या के आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: व्यक्ति की हत्या के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
Fri, 18 Jul 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
जींद। सफीदों क्षेत्र के गांव बागडू़ खुर्द में ईंटों से वार कर की गई व्यक्ति की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सदर सफीदों और सीआईए की टीम लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बागडू़ खुर्द निवासी युवक जतिन ने पुलिस को बयान में बताया था कि उसका 43 वर्षीय पिता जितेंद्र उर्फ बल्लू गांव के शिव मंदिर के पीछे तालाब किनारे एक एकड़ जमीन में पिछले दो साल से खेती करते आ रहे हैं। तालाब किनारे ही उन्होंने मकान बनाया हुआ है जिसमें वह पशु बांधते हैं। देर शाम को उसका पिता घर से गया था लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा।
फोन किया तो उन्होंने कुछ ही देर में घर आने को कहा था। जब वह काफी देर बाद भी नहीं आया तो दोबारा फोन किया। मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वह उन्हें ढूंढते-ढूंढते मंदिर के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। उनके सिर और चेहरे पर ईंटों से चोट मारने के निशान थे। उसे संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. सुनील, जांच अधिकारी, सदर थाना सफीदों